
जम्मू : उप मुख्यमंत्री तारा चंद ने संत कबीर के 612वें प्रकाश दिवस पर लोगों को बधाई दी है। परेड क्षेत्र में भगत महासभा द्वारा रखे गए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कबीर एक महान संत थे। उन्होंने समाज को नेकी की राह दिखाई। आज उनकी शिक्षाओं के अनुसरण की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग के लोगों के अधिकारों को हर हाल में सुरक्षित किया जाएगा। आरक्षित वर्ग को हर जिले में आरक्षण दिलाया गया। भाजपा विधायक गारू राम भगत ने संत कबीर की जीवनी पर चर्चा की। भगत महासभा के राष्ट्रीय प्रधान राजकुमार ने लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया। शनिवार सुबह कबीर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इस दौरान पूजा-अर्चना के बाद लंगर लगाया गया। कार्यक्रम में आर भगत, सुरेन्द्र भगत, गुलाब चंद, पूर्ण भगत, रमेश लाल भगत, रतन लाल, सुमन डोगरा, सत्या देवी, गिरधारी लाल, चांद भगत, बाली भगत, राम चंद भगत व मोहेन्द्र लाल आदि उपस्थित थे।