Pages

Wednesday, February 23, 2011

सुनीता देवी भगत महासभा पठानकोट की वार्ड प्रधान नियुक्त


पठानकोट & सैली कुलियां में स्थित कबीर मंदिर में मंगलवार को भगत महासभा पठानकोट की बैठक जिला अध्यक्ष आशा भगत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महासभा के महिला विंग को मजबूत करने के लिए वार्ड नं.19 सैली कुलियां में महिला विंग का गठन किया गया। इस दौरान सुनीता देवी को वार्ड अध्यक्ष, गारो देवी को उपाध्यक्ष और कमलेश कुमारी को सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सदस्यों का अन्य सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर नवनियुक्त सदस्यों ने आश्वासित करते हुए कहा कि भगत महासभा द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा व मेहनत के साथ निभाएंगी और महासभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी। बैठक में नीलम कुमारी, शारदा देवी, सुदेश बाला, वीना कुमारी, दीपो देवी, कमल भगत, आशा  भगत, सुष्मा भगत, कृष्ण कुमारी, प्रवेश कुमारी व अन्य मौजूद थीं।                              http://epaper.bhaskar.com/cph/Details.aspx?id=21901&boxid=2231375278